Customised Ads
पं दीनदयाल की जन्म जयंती शक्ति केंद्र प्रभारी जूही मंडल मंत्री डॉ समरदीप पांडेय ने मिष्ठान वितरित कर मनायी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  आज वार्ड नंबर 16 परम पुरवा कैंब्रिज शक्ति केंद्र प्रभारी जूही मंडल मंत्री डॉ समरदीप पांडेय ने अपने सभी साथियों के साथ पार्षद विद्या वर्मा के कार्यालय  में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मिष्ठान वितरण कर मनाया।

पं दीनदयाल की जन्म जयंती 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस के रूप में मनायी जाती है। जो कि दीनदयाल उपाध्याय जी को समर्पित है। उनके विचारों से  समाज को जागरूक कराने का उद्देश्य से अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। जिसमें प्रभारी के रूप में उपस्थित डॉक्टर समरदीप पांडेय ने उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

पार्षद विद्या वर्मा ने मिष्ठान सभी कार्यकर्ताओं में वितरण किया इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार, बूथ अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, वेद वर्मा, विनय मालवी, डॉ अंकुश सिंह चौहान, शरद वर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ