![]() |
| दलपपुर जंगल में पांच फीट गहरे गड्ढे से अज्ञात महिला के शव का हुआ अंतिम संस्कार |
सूचना मिलते ही बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से गड्ढे से शव को बाहर निकाला गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली, औरैया स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। हालांकि चार दिन बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव जंगल में गड्ढे में कैसे पहुंचा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
चार दिन बाद रक्तदाता समूह की टीम ने पुलिस के सहयोग से पोस्टमार्टम हाउस चिचोली से अज्ञात महिला के शव को प्राप्त कर अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान रक्तदाता समूह के शरद तिवारी, सौरभ परिहार और अजय कुमार के साथ पुलिस विभाग से कांस्टेबल राहुल चौधरी तथा महिला कांस्टेबल गुंजन मौजूद रहीं। पुलिस द्वारा महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें