Customised Ads
रामेष्ट धाम में बुढ़वा मंगल पर्व पर सुंदरकांड एवं भजन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। 22 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की एकादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज बुधवा मंगल के शुभ अवसर पर रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में बड़े धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही मंदिर को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया।

महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है इस दिन भगवान हनुमान की पूजा बड़े उत्साह से की जाती है।ऐसी धार्मिक मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान हनुमान जी ने वृद्ध हनुमान का वेश धारण कर भीम के बल की अभिमान को तोड़ा था। साथ ही आज ही के दिन माता सीता की खोज कर लंका में होने की सूचना भगवान राम को दी थी। भगवान का श्रृंगार, आरती, भोग के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस शुभ अवसर पर श्री जयराम दुबे, राजेन्द्र अवस्थी,श्याम बिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा,शरद मिश्रा,कृष्ण मुरारी शुक्ला, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, प्रेमलता सिंह, बेबी शुक्ला, जयंती बाजपेई,सीमा शुक्ला बिनीता दीक्षित, बिना,किरण, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ