न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 16 सितम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की पंचमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए भाजपा कानपुर दक्षिण ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिला कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी जी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षगणों को दीपक एवं आवश्यक सामग्री भेंट की गई। जिला अध्यक्ष ने आगामी दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे तक प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नागरिक अपने घर में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर अभियान में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि यह अभियान बूथ स्तर तक पहुंचना चाहिए और प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित किया जाए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक परिवारों तक अभियान का संदेश पहुंचाएं तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अर्जुन बेरिया, एल.बी. सिंह पटेल, आनंद सिंह परिहार, दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे, गौरव चतुर्वेदी एवं ओ.पी. आर्य सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें