Customised Ads
दीनदयाल के विचारों से बूथ तक वैचारिक हुंकार, भाजपा ने दोहराया अंत्योदय का संकल्प

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर भाजपा कानपुर उत्तर ने श्रद्धांजलि के साथ अपने वैचारिक संकल्प को बूथ तक पहुंचाया। जिला कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा, “दीनदयाल जी का चिंतन भारत की आत्मा से जुड़ा चिंतन है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के उनके विचार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल विचारधारा नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प हैं। हमें इन विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।”

वहीं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के बूथ संख्या 223 पर संगोष्ठी आयोजित कर दीनदयाल जी के विचारों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, अंत्योदय और जनसेवा की विचारधारा को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा,सीमा एमबीए,सुरेंद्र गुप्ता,रीता पासवान,राधा सैनी, पूनम कंवर अतुल दीक्षित सोनू राठौर,जिशान अहमद,रवि सिंह आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ