Customised Ads
प्राचार्य अरविन्द कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को किया रवाना

न्याय धारा/ अजीतमल। शनिवार 12 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनता महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया जिसमे कालेज के विद्यर्थिओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के बारे मे लोगों को जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भारत सरकार एवं राज्य सरकार का एक अति महत्व पूर्ण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाना, अनुशासित यतायात को बढ़ावा देना, एवं जिम्मेदारी से ड्राइविंग करने के कर्तव्य को समझाना है। इस रैली मे कालेज के रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ उमा कान्त मिश्रा सह संयोजक डॉ देवेन्द्र कुमार, प्रो उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ योगेश कुमार साहू, डॉ पंकज द्विवेदी, डॉ उमेश दुबे, डॉ सुधांशु मिश्रा एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ