न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 09 सितम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारत विकास परिषद्‚ रामकृष्ण शाखा‚ कानपुर द्वारा गुरू वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम कामद शाइनिंग स्टार एकेडिमी इंटर कॉलेज, गंभीरपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें कामद ग्रुप के चार स्कूलों के मेधावी छात्र/छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि माननीय ज्ञानेंद्र मिश्र, विभाग कार्यकारिणी सदस्य,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के सम्मानित सदस्य राजेन्द्र अवस्थी ने की। विमलेश शंकर अवस्थी‚ क्षेत्रीय संयोजक ने मेधावी छात्र छात्राओं आशीर्वाद दिया। शाखा अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने अतिथियों का परिचय कराया। कामद ग्रुप के डायरेक्टर अखिलेश शुक्ल ने छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये गुरू के महत्व के बारे में बताया। आज छात्र अभिन्दन के तहत विद्यालय के कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा मे सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र⁄ छात्राओं एवं विभिन्न गतिविधियों मे विद्यालय मे सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित किया गया।
शिक्षकों का विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा गुरू वंदन किया। आज के कार्यक्रम में श्रीमती सुमन शुक्ला, दिनेश निगम रत्नेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव अजय मेहरोत्रा ने किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें