Customised Ads
कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य दबे जिनमें से चार की मृत्यु होने की सूचना

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 06 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। थाना साढ़ क्षेत्र के ग्राम हिरनी में एक कच्चा मकान गिर गया है। मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए थे, जिनमें से चार की मृत्यु होने की सूचना है, जबकि एक घायल महिला का उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना के संबंध में सीएमओ से भी संपर्क किया गया है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। एसडीएम भी मौके पर मौजूद हैं। पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए परिवार को जो भी आवश्यक सहायता एवं सहयोग अपेक्षित होगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ