न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 01 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आगामी कल होने वाले मंडल समितियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित जी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता गुप्ता जी रहीं। बैठक में आगामी सत्यापन कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं पदाधिकारियों के दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर अखिलेश दीक्षित जी ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं के कारण विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। मंडल समितियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सत्यापन प्रक्रिया को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रिय एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आगामी सत्यापन कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, पवन दीक्षित, विकी मूरजानी, शशांक मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, ममता राजपूत, मधु तिवारी, सुषमा चौहान, आनंद सिंह परिहार, ओ.पी. आर्य, दीपू पासवान, विनीत दुबे, संजय तिवारी, दीपांकर मिश्रा, सनी जायसवाल, गौरव चतुर्वेदी एवं वंदना गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें