Customised Ads
विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस पर छत्रशाल नगर प्रखंड में भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 06 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के 62वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर छत्रशाल नगर प्रखंड, कानपुर दक्षिण द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं धर्म गुरुओं ने सहभागिता कर धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के प्रति संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना उपस्थित रहे उनके साथ मंच पर विशिष्ट अतिथि एवं प्रबुद्ध जनों में डॉ. राकेश वर्मा जी, महंत अरूण चैतन्य पुरी महाराज तथा डॉ. खुशबू सिंह की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज कल्याण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का सफ़ल संयोजन छत्रशाल नगर प्रखंड, कानपुर दक्षिण (विश्व हिंदू परिषद) की पूरी टीम द्वारा किया गया आयोजन को सफल बनाने में संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख रूप से शामिल रहे नगर अध्यक्ष शेखर वर्मा, उपाध्यक्ष योगेन्द्र गुप्ता, नगर मंत्री अजय गुप्ता, सेवा प्रमुख पंकज श्रीवास्तव, जिला संयोजिका (दुर्गा वाहिनी) डॉ. मधू सोनकर, गौ रक्षा संवर्धन प्रमुख विपिन गुप्ता, नगर सत्संग प्रमुख हरिशंकर वाजपेयी, नगर सह संयोजक बजरंग दल प्रभात दुबे समस्त प्रखंड परिवार का योगदानकार्यक्रम के अंत में छत्रशाल नगर प्रखंड, कानपुर दक्षिण के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने स्थापना दिवस समारोह को उत्साहपूर्वक संपन्न कराया।

टिप्पणियाँ