Customised Ads
सन 2007 की सेलरी पर काम करने को विवश बीएसएनल के कर्मचारी और अधिकारियों ने दिया धरना कहां पांच गुनी महंगाई में कैसे चलाऊं घर

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  आज आल यूनियन एडं एसोसियेशन बी.एस.एन.एल द्वारा मालरोड स्थित टेलीफोन भवन में तृतीय वेज रिवीजन जो कि 2017 से ड्यू है अभी तक नहीं दिए जाने को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

बीएसएनल में काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारी बहुत ही दयनीय स्थिति में है आज उनकी सुनने वाला कोई नहीं है एक तरफ सबका विकास, सबका विश्वास का नारा है डबल इंजन सरकार का दावा है फिर भी भाजपा के शासन में अत्यंत दुखी हैं 2007 से वर्तमान समय की महंगाई बहुत बढ़ गई है सोना पांच गुना महंगा हो गया है ऐसी स्थिति में पुराने वेतन पर घर चलाना कितना कठिन है यह हर सामान्य वर्ग का परिवार जानता है इन्हीं वेदनाओं को लेकर आज कर्मचारी व अधिकारी केवल आई.टी.एस संवर्ग को छोड़कर सन 2007 की सेलरी पर काम करने को विवश है, 4-जी व 5-जी भूमि अधिग्रहण, अन्य कर्मचारियों एवं रिटायर्ड कर्मचारियो की समस्याओ को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन लंच आवर में किया गया। जिसमें कर्मचारी व अधिकारी एसोसियेशन सम्मलित हुई। 

बीएसएनएल ईयू कानपुर के जिलासचिव कामाख्या प्रसाद मिश्रा, राजेश, राजीव पंडित, संजय, श्रीमती कमला, श्रीमती शवेता एन.एफ.टी.ई से सुशील श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, एस.एन.ई.ए (अधिकारी एसो०) से चन्दन, अनिल गुप्ता, अनुराग सिंह आदि सम्मलित हुए और अपने अपने विचार प्रकट किये।

टिप्पणियाँ