Customised Ads
किदवई नगर में 15 वें श्री कृष्ण छठी महोत्सव पर भक्ति और उल्लास से गूंजा मंदिर परिसर

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 10 सितम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। साइट नंबर-1 किदवई नगर स्थित सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित 15वें छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव का षष्ठम दिवस श्री कृष्ण छठी एवं भव्य समापन समारोह के रूप में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

बाल गोपाल श्रीकृष्ण का पंचामृत एवं पवित्र जल से षष्ठी अभिषेक, विधि-विधान से पूजन, भव्य श्रृंगार तथा पालने में झूला झुलाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें नीलम वीरेंद्र चौहान, रेनू मधु शुक्ला, बीना गुप्ता, मधु मिश्रा, संतोष गुप्ता, अंजू द्विवेदी, सुधा शुक्ला, आशा गुप्ता, राखी गुप्ता, वीरेंद्र नीलम चौहान, अमित मिश्रा एवं आचार्य मुकेश द्विवेदी ने सहभागिता की।

भक्तिमय सोहर गीत एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन का आयोजन हुआ। बाल गोपाल को काजल लगाकर पारंपरिक छठी संस्कार कराया गया। सोहर गीतों में नीलम वीरेंद्र चौहान, शालिनी अवस्थी, डॉली द्विवेदी, मधु गुप्ता, विजय लक्ष्मी, सुषमा भारद्वाज, नीलम दुबे, बीना त्रिपाठी, शालिनी गुप्ता, पारुल तिवारी एवं मधु मिश्रा ने प्रस्तुति दी। अमन वर्मा ने ढोलक वादन से कार्यक्रम में विशेष रंग भरा। इसके बाद भोग एवं आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बच्चों द्वारा राधा रानी की मनमोहक झांकी, महिलाओं द्वारा गरबा एवं डांडिया नृत्य तथा फूलों की होली का भव्य आयोजन हुआ।

मीरा गुप्ता, पूनम शुक्ला, आराधना गुप्ता, सुहानी पाल, सुधा शुक्ला, सर्वेश पाठक, शशि गांधी, आशा देवी राठौर, सुमन शुक्ला, संयोगिता तिवारी, ज्योति दुबे, रंजन स्वास्थ्य, कंचन सक्सेना, बबीता पांडे, अर्चना सक्सेना, डॉ मीना वर्मा, श्रेया वर्मा, संध्या अवस्थी, उर्मिला श्रीवास्तव, इंदू सिंह, सुबोध मिश्रा, लक्ष्मी द्विवेदी एवं करुणा त्रिवेदी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरा मंदिर परिसर राधे-राधे एवं जय श्री कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। समापन पर विशेष छठी भंडारे में कढ़ी-चावल प्रसाद का वितरण किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान ने कहा कि 15 वर्षों से लगातार यह आयोजन मातृशक्ति के सहयोग से किया जा रहा है। यह केवल उत्सव नहीं बल्कि हमारी सनातन परंपरा और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। सभी बहनों ने जिस एकजुटता से कार्य किया है वह प्रशंसनीय है।

धर्म जागरण समन्वय परियोजना प्रमुख कानपुर दक्षिण एवं समाजसेवी वीरेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भक्ति, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। 

जब बच्चे और युवा हमारी संस्कृति से जुड़ते हैं तभी सनातन संस्कृति सशक्त होती है। मैं सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम की व्यवस्था में वीरेंद्र चौहान, राजकुमार सिंह, अमित मिश्रा एवं मयंक सहित महिला मंडल की महामंत्री रेनू मधु शुक्ला एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉली द्विवेदी सहित सभी का विशेष सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ