Customised Ads
जनपद न्यायालय में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहा हिंदी पखवाड़ा
हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के प्रयोग पर दिया जाएगा जोर

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 23 सितम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अभिनव तिवारी ने अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद न्यायालय, कानपुर नगर में 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है। हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया जाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हिंदी पखवाड़े के दौरान हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने जनपद न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण, पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) एवं एलएडीसीगण से अपील की कि हिंदी पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक शासकीय एवं न्यायिक कार्य हिंदी भाषा में करें, ताकि राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

टिप्पणियाँ