Customised Ads
भाजपा कानपुर दक्षिण की मासिक बैठक संपन्न, सेवा संकल्प अभियान के 13 प्रमुख कार्यक्रम

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 15 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की पंचमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला सभागार में मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी की नियमित मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रत्येक घर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ा जाए।

बैठक में जिला अध्यक्ष ने आगामी एक माह में होने वाले सभी 13 कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रवासी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता जी, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला जी, जसविंदर सिंह जी एवं अर्जुन बेरिया जी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, पवन दीक्षित, प्रवीण मिश्रा राजन चौहान, विनय मिश्रा, मधु तिवारी, जितेंद्र सिंह, विक्की मूरजानी सुषमा चौहान, पप्पू पंडित, हरजीवन बिंदु अग्रवाल, एवं एल.बी. पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ