Customised Ads
एक माह तक चलेंगे 13 विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम, 17 सितंबर को दीपोत्सव के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 13 सितम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।   भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय नेता माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले “सेवा संकल्प अभियान” को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में समग्र मंडल की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक मंडल अध्यक्ष श्री गौरव चतुर्वेदी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री रघुनंदन भदौरिया जी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री रघुनंदन भदौरिया जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्व के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए।

जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कुल 13 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनकल्याण, सामाजिक सहभागिता और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। अभियान को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

मंडल प्रभारी पवन दीक्षित जी ने बैठक में पूरे अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं तथा सभी कार्यक्रमों में संगठन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस मनाएंगे। दीपोत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि एक माह तक चलने वाले सभी 13 कार्यक्रमों में पूर्ण सक्रियता एवं सहभागिता के साथ कार्य करते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं और प्रधानमंत्री जी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री जसविंदर सिंह, पूनम द्विवेदी, ममता राजपूत, नरेश अग्रहरि विपिन राजपूत मंडल अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी, डॉ अनुराग मिश्रा, अदिति तिवारी, नितिन यादव आशीष साहू, अभिषेक दुबे, प्रेमलता तिवारी,मीनू गुप्ता मंजू पाल,शैल तिवारी, सेठ,पुष्पा तिवारी,रंजना गुप्ता अनूप पाठक, सागर वाल्मीकि,के पी चौहान सिकरवार आशीष साहू सहित मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ