न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 22 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा के तत्वावधान में डॉक्टरों, उनके परिजनों एवं बच्चों के लिए एक विशेष प्रतियोगिता IMA CHAMP का आयोजन जितेन्द्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम, आईएमए भवन कानपुर में आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में 7 वर्ष से 83 वर्ष तक के आयु वर्ग के आईएमए कानपुर के सदस्य डॉक्टर, उनके परिवार के सदस्य एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से डॉक्टर समुदाय एवं उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
निर्णायक मण्डल मे, नृत्य मे सूचरिता खन्ना, एवं वंदना देव रॉय रही... गायन मे गोपाल शर्मा एवं दीपिका शुक्ला रहे... वादन मे हरीश झा एवं संजय चौधरी रहे। प्रतियोगिता के हर गाने और नृत्य मे दर्शक गाते झूमते रहे
कार्यक्रम सयोजक डॉ देवाशीष देव रॉय ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया और बताया की इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन समय समय पर करते रहना चाहिए उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में 7 वर्ष से 83 वर्ष आयु के प्रतिभागियों नें भाग लिया।
संचालन आई एम ए, कानपुर की सांस्कृतिक सचिव डॉ रेनू सिंह गहलोत ने किया जबकि धन्यवाद प्रस्ताव आईएमए कानपुर सचिव डॉ शालिनी मोहन ने दिया।
इस आयोजन मे प्रमुख रुप से डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, अध्यक्ष डॉ. शालिनी मोहन सचिव, डॉ देबाशीष देबरॉय प्रोग्राम कन्वेर, डॉ विशाल सिंह वित्त सचिव, डॉ रेनू सिंह गहलोत, सांस्कृतिक सचिव, डॉ स्मिता सिंह, संयुक्त सांस्कृतिक सचिव, डॉ देबज्योति देबरॉय उपाध्यक्ष आई एम ए, कानपुर प्रमुख थे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें