Customised Ads
रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में झूला उत्सव का आयोजित

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 09 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पावन सावन माह में  रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में झूला उत्सव आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण बड़ी आस्था व विश्वास के साथ प्रतिभा किया। 

इस उत्सव में युगल सरकार को झूला झुलाने के साथ मीठे मीठे भजनों, कजरी, सावन गीत गाते नाचते हुए भगवान की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु उत्सुक दिखे।

पुरुषोत्तम परिवार के प्रीतू शुक्ला एवं हेमन्त शर्मा, देव शुक्ला,रजत, आदर्श  के गाये भजनों ने मेरे लाल लाड़ली को झूला झुला रहे है,झूला तो झूलें रानी राधिका ओ झुलावें नन्द किशोर महीना आयो सावन का, झूला झूलें रे बिहारी श्री वृंदावन में, झूला लगी कदम कि डार झूलें कृष्ण मुरारी रे हारी आदि ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आरती, भोग एवं  प्रसाद वितरण के साथ सभी भक्तजन भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर घर को प्रस्थान किए। 

आज दिव्य झूला उत्सव में प्रमुखरूप से श्रीमती राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, मोहनी बाजपेई,आशा वर्मा, जयंती बाजपेई, रेखा गुप्ता, बीना, किरण, सुषमा,सीमा शुक्ला, मीरा पाण्डेय विजय लक्ष्मी, रीता निगम, जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, शेर बहादुर, बी के तिवारी, चन्द्र भूषण मिश्रा, कृष्ण मुरारी शुक्ला, राजेन्द्र गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ