न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 15 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। किड्स वर्ल्ड एजुकेशन एकेडमी, कोयला नगर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर देशभक्ति गीतों एवं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक संजीव बेरी ने कहा कि बच्चों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना हम सभी का दायित्व है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा बेरी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, संस्कार एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें