Customised Ads
वाराणसी से आई पावन कलश वंदन यात्रा का ओमपुरवा मंडल के अंबेडकर मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 07 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की नवमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही वाराणसी की पावन चरण-रज युक्त कलश वंदन यात्रा शुक्रवार को ओमपुरवा मंडल स्थित अंबेडकर मंदिर पहुंची। जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में पहुंची इस यात्रा का स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरे परिसर में "जय गुरु रविदास" के उद्घोष एवं भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समानता, समरसता, प्रेम, सेवा और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एक सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी की पावन चरण-रज से युक्त यह कलश समाज को जोड़ने और संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक पवित्र अभियान है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महापुरुषों के विचारों और उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और संत परंपरा का सम्मान करते हुए विकसित भारत की ओर निरंतर अग्रसर है। संत रविदास जी का संदेश सामाजिक भेदभाव मिटाकर सभी को समान अवसर देने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा के भाव को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होगा तभी विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा।

कलश यात्रा के अंबेडकर मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश वंदन किया तथा संत रविदास जी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया जी, अर्जुन बेरिया, वीरेंद्र दिवाकर, राहुल विमल, नरेश कठेरिया, पार्षद जे.के. चौरसिया, एल.बी. सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष सनी जायसवाल, नीरज भदौरिया, अशोक पाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ