न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 14 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा शुक्रवार को श्रीमुनि इंटर कॉलेज, गोविंद नगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।
संगोष्ठी में विभाजन के समय की त्रासदी को प्रत्यक्ष रूप से देखने वाले हरेंद्र सिंह, केहर सिंह, नीतू सिंह एवं अवतार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए उस दौर की भयावह परिस्थितियों, विस्थापन और परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद रखना इसलिए आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में माननीय सांसद रमेश अवस्थी जी की गरिमा मई उपस्थिति रही
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश के विभाजन के दौरान अपना घर-बार, संपत्ति और अपनों को खो दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमें इतिहास से सीख लेते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना चाहिए।
मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर जी ने कहा कि भारत का विभाजन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है। लाखों परिवारों ने विस्थापन और हिंसा की पीड़ा झेली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन सभी पीड़ितों और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इतिहास की सच्चाई से अवगत कराना आवश्यक है, जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनका संकल्प और मजबूत हो।
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री जसविंदर सिंह जी ने किया। संगोष्ठी के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले लोगों तथा विस्थापित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी अरुण पाठक जी, विजय रत्न तोमर जी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया जी, श्रीमती पूनम द्विवेदी जी, नवीन पंडित जी, सरदार नीतू सिंह जी, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला जी, अर्जुन बेरिया जी, सनी जायसवाल जी, ओपी आर्या जी, गौरव चतुर्वेदी जी, फैसल सिद्दीकी जी, सुरेश मोदी जी, श्रीमती सुषमा चौहान जी एवं कमलजीत सिंह बग्गा जी आशीष साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें