Customised Ads
जन्मदिन पर बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने मनाया जन्मदिन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 22 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने अपने जन्मदिन का शुभारंभ धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के साथ किया। उन्होंने प्रातः हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर अपने दिन की शुरुआत की।

वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनके बीच फल, अंगवस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना और सभी के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं वरिष्ठजनों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने और सेवा करने का भी अवसर है। बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, संस्कार और बड़ों का सम्मान सर्वोच्च स्थान रखता है।

जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि शिवराम सिंह जी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रात 12 बजे से ही किदवई नगर स्थित उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की टोलियां ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचना शुरू हो गई थीं। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 13 मंडलों में जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर स्वागत एवं सेवा कार्यक्रमों की तैयारियां की गई थीं। विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में श्याम नगर मंडल में शाम को विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने उपस्थित होकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया तथा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने कहा कि शिवराम सिंह जी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह दिखाई दिया, वह संगठन के प्रति उनके समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ उनके आत्मीय संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा कानपुर दक्षिण निरंतर संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने शिवराम सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

टिप्पणियाँ