Customised Ads
संत शिरोमणि रविदास जी की चरण रज कलश यात्रा का जरोली मंडल में भव्य स्वागत

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 10 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन स्मृति और उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही चरण रज कलश यात्रा का आज जरोली मंडल के लालपुर गांव वार्ड-22 एवं स्नेही चौराहा वार्ड-21 में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

चरण रज से युक्त पावन कलश के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान वातावरण “संत रविदास जी महाराज की जय” के जयघोष से गूंज उठा।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा श्री प्रकाश पाल जी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के महान संदेशवाहक थे। उन्होंने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने तथा सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया।

श्री प्रकाश पाल जी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। उनकी चरण रज कलश यात्रा के माध्यम से हम उनके विचारों और आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश देने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। संत रविदास जी के विचार इस संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को कर्म, सेवा, भक्ति और समानता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं। उनकी पावन चरण रज का विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचना लोगों के लिए श्रद्धा और गौरव का विषय है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री जसविंदर सिंह जी, अर्जुन बेरिया, वीरेंद्र दिवाकर जितेंद्र सचान, पार्षद धीरेन सोनकर सुमित कश्यप अभिषेक शुक्ला विनय पासवान अनुज गौतम अजय पांडे ए आशीष साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ