Customised Ads
झंडा वितरण कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 12 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  स्वतंत्रता दिवस के पूर्व माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में जयराम दुबे जी की अध्यक्षता में महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने झण्डा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाने दिन नहीं है बल्कि यह दिन हम सभी के लिए गर्व करने के साथ  उन शहीदों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का दिन है जिनकी कुर्बानी से हमें यह आजादी प्राप्त हुई है।हम इस आजादी के संघर्ष, महत्व और इतिहास के बारे मे अपने बच्चों को बताएं जिससे उनको भी आजादी का मतलब समझ में आये और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी मिल सके।

आजके आयोजन में प्रमुखरूप से श्रीमती प्रेमलता सिंह, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला,पूनम कुमार, जया त्रिपाठी , जयंती बाजपेई, प्रीति,प्रिय, ममता, कपूरी, बीना,नीलम,कीर्ति शर्मा, मिहिका,शिवहरे,दीपांशी शर्मा, सुषमा, जयराम दुबे , श्याम बिहारी शर्मा, आर के त्रिपाठी,वी के दीक्षित, एन सी शुक्ला, सुरेंद्र सिंह,आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ