Customised Ads
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम कानपुर आगमन पर डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 04 अगस्त 2026 (सूत्र /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम कानपुर आगमन पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

इसी क्रम में नौबस्ता चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. रोहित मिश्रा का पुष्पमालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रदेश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं संगठन की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं

टिप्पणियाँ