Customised Ads
मानक के अनुरूप न होने की आशंका पर तीन नमूना लेकर आटे को सीज किया गया

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 06 अगस्त 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज जहानाबाद रोड, गोपालपुर, घाटमपुर पर स्थित फर्म -वैभव फ्लोर मिल का निरीक्षण का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान 50kg,10kgऔर 5 kg का मूल पैक अलग-अलग ब्रांड का पाया गया। मूल पैक पर बेस्ट बिफोर, वजन अंकित पाया गया। परंतु बैच नंबर, निर्माण तिथि अंकित नहीं पाया गया। कच्चे पदार्थ से संबंधित विवरण व फिनिश्ड खाद्य पदार्थ से संबंधित विवरण व स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं पाया गया। तैयार आटा जमीन में सीधे दीवारों से सटा कर भंडारित था जिसके अत्यधिक नमी सोखने की पूरी सम्भावना है। मानक के अनुरूप न होने की आशंका पर तीन नमूना संग्रहित किया गया और आटे को सीज किया गया जिसका विवरण निम्नवत है-

  • 3000kg(90,000Rs)-50kg mul pack.
  • 750kg(22,500rs)10kg mul pack.
  • 550kg(16,500Rs)05kg mul pack.

टिप्पणियाँ