वर्तमान सरकार की भारतीय समाज में भेदभाव की नीति का उदाहरण बने यूजीसी कानून के दुरुपयोग को लेकर प्रशासनिक सेवा में तैनात अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद से उन्होंने संकल्प लिया कि समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाएंगे समानता स्थापित करेंगे किसी भी समाज के प्रति भेदभाव ना हो उसे न्याय मिले इसी संकल्प को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन किया गया।
आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में सभी सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा की हमारी पार्टी सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करेगी जो कहेगी वह करके दिखाएंगे सामान्य वर्ग के साथ अब अत्याचार नहीं सहा जाएगा वह भी इस देश के नागरिक हैं सामान्य वर्ग के लोगों ने देश की स्वाधीनता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है जिसे हम नहीं भूल सकते और सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि देश के कल्याण के लिए एकमात्र सशक्त विकल्प राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा है।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने कहा कि आगामी इस चुनाव में जीतकर सार्थक विकल्प के रूप में सिद्ध करके दिखाना है। शाहजहांपुर से आए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जनता हमारे साथ है और पूरा सहयोग दे रही है।
कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में पढ़-चलकर हिस्सा लिया और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर विश्वास जताते हुए आभार व्यक्त किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें