न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 01 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कल संसद परिसर में पूर्णिया (बिहार) के कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव जिन पर कई आपराधिक वाद विचाराधीन हैं द्वारा भगवा वस्त्र में साधु का भेष बनाकर कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के सांसदों के सहयोग से जहां एक ओर साधु संतों को चंदा चोर बताने का कुत्सित प्रयास किया गया।
हिंदुओं की श्रद्धा व आस्था के प्रतीक भगवान राम के चित्र को हाँथ में लेकर सांसदों के पैर छूना और चित्र को जमीन में फेक कर सनातन का खुले आम आपमान किया गया है जिससे हिन्दू समाज अत्यंत दुःखी, अपमानित एवं आक्रोशित है।
पप्पू यादव के इस सनातन विरोधी कृत्य के विरोध में केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर की आपात बैठक जयराम दुबे की अध्यक्षता में रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने आयोजित की।
महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि स्वयं को हिन्दू बताने वाले सभी विपक्षी दल हताशा व निराशा के चलते भा ज पा का विरोध करते करते अब साधु संतों एवं सनातन का भी विरोध करने लगे है।बेशर्मी की हद पार करते हुए संविधान के मंदिर संसद भवन को मिमिक्री,हास्य एवं जोकरी का अड्डा बना दिया है।प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी समेत तमाम सांसद जूता पहने हुए भगवान राम एवं दान पात्र को स्पर्श कर अपमान कर रहे हैं।
हम सभी सदस्यगण भारत सरकार एवं स्वयं संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय से माँग करते है कि इस कुकृत्य के लिए पप्पू यादव की संसद सदस्यता समाप्त करने के साथ सपा कांग्रेस एवं कृत्य में शामिल अन्य सम्बंधित सांसदों के साथ संविधान के अनुसार उचित कार्यवाही की जाय।
आज की बैठक में प्रमुखरूप से श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, पी के त्रिपाठी,राम प्रकाश पाण्डेय, बी के तिवारी, पंकज अग्रवाल, चन्द्र भूषण मिश्रा, राम चन्द्र त्रिपाठी, एन सी शुक्ला,रेनू अवस्थी, प्रेमलता सिंह, बेबी शुक्ला,मुन्नी अवस्थी, मोहनी बाजपेई आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें