Customised Ads
ट्रेन से लखनऊ जाते समय कानपुर पहुंचे अमरपाल मौर्या, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 26 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्या का दिल्ली से लखनऊ शताब्दी ट्रेन से जाते समय कानपुर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अमरपाल मौर्या का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अमरपाल मौर्या के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी की विचारधारा और संगठन को और मजबूती मिल रही है। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सांसद अमरपाल मौर्या ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि अमरपाल मौर्या लखनऊ के विश्वेश्वरैया भवन में आज  पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,विनोद पाल,रामजी गुप्ता अभिमन्यु सक्सेना अजय राय,दीपक राजपूत आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ