न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 15 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ALL BRIGHT GLOBAL SCHOOL में पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवराम सिंह जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कानपुर दक्षिण के भाजपा जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, संस्कार और भारत के प्रति गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी। समारोह का वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें