Customised Ads
रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में हरियाली तीज का उत्सव

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 14 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पवित्र श्रावण मास में आज रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में केशव मधुवन सेवा समिति , केशव नगर की महिला सदस्यों द्वारा श्रीमती राजेश्वरी दुबे के मार्गदर्शन में हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने युगल सरकार के भजन, सावन की कजरी, हरियाली गीत गाकर वातावरण भक्तिमय, अनुपम एवम उल्लासपूर्ण बना दिया। सभी महिलाएं हरे परिधान में हरी चूड़ियों के साथ हाथ में लाल रंग की मेहंदी लगा कर भारत की संस्कृति व समृद्धि को प्रदर्शित कर रही थी। महिलाएं शिव शंकर त्रिपुरारी चले हैं ससुरारी रे हारी, कि अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया झूले राधा रनिया रे हारी, कि अरे रामा लागल सावन महिनवा चला चली काशी नगरिया न, कि अरे रामा सरयू किनारे दोनो भैया मांग रहे नैया रे हारी ,अरे रामा छाई घटा घनघोर बदरिया कारी रे हारी, शीतल पड़ती मस्त फुहार आई सावन ऋतु अलबेली, आदि भजन गाकर पूरा माहौल भक्ति एवम सावन मय कर दिया।

उत्सव में प्रमुखरूप से श्रीमती राजेश्वरी दुबे रेनू अवस्थी, प्रेमलता सिंह ,बेबी शुक्ला, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, प्रीती, कनिका,मधु मिश्रा विजय लक्ष्मी, पिंकी त्रिवेदी, रेखा गुप्ता, जयंती बाजपेई, सीमा शुक्ला,मुन्नी अवस्थी,मोहनी बाजपेई ,प्रिया, कपूरी, बीना,अंजू भदौरिया, आदि उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ