न्याय धारा/ जम्मू। गुरुवार 13 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जम्मू कश्मीर के जम्मू वूमेन कॉलेज ऑडिटोरियम, गांधी नगर, मे कोहिनूर हैं हम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त को किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉलीवुड एक्टरो की एक टीम अभिनेता विषजोश पंडित के साथ उपस्थिति रही।
कोहिनूर हैं हम के आयोजन जम्मू के रहने वाले पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया इस शो में जम्मू और कश्मीर प्रदेश के कई जिलों की छात्रों की टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है और विजेताओं को बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर निदेशक सिंगर द्वारा अवार्ड दिया गया है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के ब्रिगेडियर उपस्थित रहे। इस आयोजन नाटक और संगीत के कंपटीशन में विजेताओं को तथा वृद्ध महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड एक्टरो की टीम में राजस्थान के जिला दौसा गांव भड़ाना से निकल कर आज बॉलीवुड अवॉर्ड शो (कोहिनूर है हम) में स्पेशल अतिथि अभिनेता विषजोश पंडित ने यहां पर विजेताओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में छात्रों की 10 टीमों ने भाग लिया जिन्होंने अपनी विभिन्न प्ररस्तुतियों के माध्यम से दर्शनों का मन मोह लिया इन प्रस्तुतियां में नाटकों का मंचन किया गया साथ ही संगीत के साथ नृत्य की भी प्रस्तुति की गई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉलीवुड के आए कलाकार कपिल शर्मा शो से मुबीन सौदागर, सिंगर आर.बी, निर्देशक राजेश राजा ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को सुखद अनुभूति दिलाई इन सभी अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से जीते हुए कलाकारों को वृद्ध महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें