Customised Ads
सीएसजेएमयू के पुरुष छात्रावासों में खेल प्रतियोगिता आयोजित

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 09 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के बॉयज़ हॉस्टल शिवाजी एवं स्वर्ण जयंती के मध्य रस्साकशी (Tug of War) प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 7:30 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खेल मैदान में किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में दोनों छात्रावासों के छात्रों ने अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में दोनों छात्रावासों के प्रतिभागियों के मध्य प्रारंभिक मुकाबला आयोजित किया गया।

तत्पश्चात शिवाजी बॉयज़ हॉस्टल एवं स्वर्ण जयंती बॉयज़ हॉस्टल के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें स्वर्ण जयंती बॉयज़ हॉस्टल की टीम विजेता रही। इस अवसर पर सहायक मुख्य वार्डन डॉ. श्रवण कुमार यादव, शिवाजी बॉयज़ हॉस्टल के वार्डन श्री अरविंद चौहान तथा स्वर्ण जयंती बॉयज़ हॉस्टल के वार्डन डॉ. संजीत कुमार उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विजेता टीम को बधाई दी।

टिप्पणियाँ