Customised Ads
कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने डॉक्टर समर दीप पांडेय को सराहनीय कार्य के लिए अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया

डॉक्टर समरदीप पांडेय ने 112 लोगों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महान अभियान में सर्टिफिकेट प्राप्त करवाया 

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 08 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों को 50-50 लोगों को पार्टी से जोड़कर प्रशिक्षित करना था इसी क्रम में आज  मिथिलेश क्लीनिक के संचालक जनरल फिजिशियन डॉक्टर समरदीप पांडेय व भाजपा जूही मंडल मंत्री ने अपना श्रेष्ठ सहयोग देकर 112 लोगों को जोड़ा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत उन्होंने अपने जूही मंडल में क्षेत्रीय लोगों को भाजपा के प्राथमिक सदस्यता दिलाने के लिए 8800002024 पर मिस कॉल करवा कर प्राथमिक सदस्यता दिलाई। लोगों को सरल एप के बारे में बताया उसके बाद सरल एप के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रशिक्षण दिलाकर डॉ पांडेय ने 112 लोगों को प्रशिक्षण सर्टिफिकेट प्राप्त करवाया। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में जूही मंडल मंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय को मिष्ठान खिलाकर अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर उपस्थित जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जिला महामंत्री जसविंदर सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख विक्की मूरजानी जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी आदि सभी लोगों ने डॉक्टर समरदीप पांडेय का ताली बजाकर अभिवादन किया।

टिप्पणियाँ