Customised Ads
काशी से आई परम पूज्य संत रविदास जी की कलश यात्रा का कानपुर दक्षिण में भव्य स्वागत

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 01 अगस्त 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। काशी से आई परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन कलश यात्रा का आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा किदवई नगर मंडल के गोवर्धन पूर्व सुख पूर्व दुर्गा मंदिर आदि आदि अनेक क्षेत्र  में भव्य नगर यात्रा के रूप में स्वागत एवं आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू जी ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, सेवा और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। भाजपा सरकार संतों और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह कलश यात्रा समाज में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता गुप्ता, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, वीरेंद्र दिवाकर, ओ.पी. आर्य, नरेश कठेरिया, राहुल विमल, जय नारायण, मुकेश, जितेंद्र सचान, मधु तिवारी, श्याम सुंदर गर्ग, सपना शर्मा, स्नेहलता मिश्रा, विकास सिंह, जितेंद्र सिंह, पप्पू पंडित, शिवम मिश्रा, नीरज भदौरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ