न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 14 अगस्त 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आगामी स्वतन्त्रता दिवस के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से आयुक्त महोदय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर के निर्देश से जनपद कानपुर नगर में विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद कानपुर नगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दिनांक 13.08.2026 व आज दिनांक 14.08.2026 को प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठान / निर्माण स्थल से निम्न नमूने संग्रहीत किये गये एवं संकलित किए गये कुल 39 नमूनो को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।
1. सूचना प्रेषित किये जाने तक उपरोक्त कुल 39 नमूनो को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत आवश्यकतानुसार अग्रिम कार्यवाही संचालित की जाएगी
2. संदेह के आधार पर, कानपुर नगर स्थित बूंदी निर्माणस्थल परिसर में बेसन की बूंदी निर्माण में प्रयुक्त 500 किलो० चावल का आटा
अनुमानित मूल्य रू 16,000/- को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में सीज किया गया। 3. संदेह के आधार पर, कानपुर नगर स्थित परिसर में 05 किलो० बूंदी का लड्डू अनुमानित मूल्य रू 700/- को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता की उपस्थिति में नष्ट किया गया।
4. दौरान निरीक्षण अस्वास्थ्यकर / अस्वच्छकर परिस्थितियों में विनिर्माण किये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार नोटिस प्रेषित किया जा रहा है।
5 स्वच्छ व अच्छे पेय जल हेतु खाद्य कारोबारकर्ता को जागरूक किया गया व पानी की जांच कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 6. खाद्य पदार्थ को प्रिन्टेड पेपर/अखबारी कागज में रख कर वितरित न किये जाने हेतु खाद्य कारोबारकर्ता को जागरूक किया गया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें