Customised Ads
भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 194 शक्ति केंद्रों पर तीसरे रविवार को बैठकें संपन्न

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 23 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की एकादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित किए जाने के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के सभी 194 शक्ति केंद्रों पर बैठकें संपन्न हुईं।

इन बैठकों में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की।

इसी क्रम में भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने किदवई नगर मंडल के श्री राम पब्लिक स्कूल शक्ति केंद्र पर आयोजित बैठक में सहभागिता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। शक्ति केंद्र संगठन की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो पार्टी के विचार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र और प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं मजबूत बनाकर ही संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं और संगठन के आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि वर्षभर समाज के बीच सक्रिय रहकर सेवा और संगठन का कार्य करता है।

शिवराम सिंह जी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित करने का निर्णय संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन की प्रत्येक गतिविधि को योजनाबद्ध तरीके से बूथ तक पहुंचाना है। हर बूथ पर मजबूत टीम, हर शक्ति केंद्र पर सक्रिय कार्यकर्ता और प्रत्येक परिवार तक भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा, पार्षद अभिनव शुक्ला, भक्त दर्शन मिश्रा, खुशी सोनकर सहित शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ