Customised Ads
राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग 13 अगस्त को करेगा जनसुनवाई

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 11 अगस्त 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 13 अगस्त को कानपुर नगर के भ्रमण पर रहेंगे। माननीय आयोग सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जनसुनवाई कर संबंधित पक्षों से आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त करेगा।

आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में संबंधित पक्ष अपनी आपत्तियां एवं सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसुनवाई के उपरांत आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण जनपद के एक विकास खंड का भ्रमण भी करेंगे।

आयोग के भ्रमण दल में अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के साथ सदस्य सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त अपर जिला जज संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया तथा सेवानिवृत्त आईएएस एसपी सिंह शामिल रहेंगे।

टिप्पणियाँ