Customised Ads
भाजपा कानपुर दक्षिण के 1178 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मन की बात’

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 30 अगस्त 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 1178 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सुना।

इसी क्रम में श्याम नगर मंडल के बूथ संख्या 230 पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी जी एवं जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के करोड़ों नागरिकों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। इसमें देश के सामान्य नागरिकों के प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय मंच मिलता है और समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा मिलती है।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि ‘मन की बात’ ने देशवासियों में सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया है। कानपुर दक्षिण के सभी 1178 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन संगठन की बूथ स्तर तक मजबूत उपस्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम नगर मंडल प्रभारी पवन दीक्षित जी, मंडल अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी जी, केपी सिंह, बी.एल. पांडे जी, अनुराग मिश्रा जी अभिषेक दुबे अमिता सेठ जी मीनू गुप्ता जी मंजू पाल जी विपिन राजपूत जी ममता राजपूत जी शांतनु दुबे जी राम ने सचान जी नितिन यादव जी अनूप पाठक जी आशीष साहू जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ