न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 24 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्थानों में शिक्षकों और विद्यार्थियों से संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान काकादेव स्थित प्रतिष्ठित ओमेगा कोचिंग में भी पदाधिकारियों ने शिक्षकों एवं छात्रों से संवाद किया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों को दूर करने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है और भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों, इसके लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा निरंतर छात्रों से संवाद कर उनको राष्ट्र विरोधी ताकतों के बहकावे में ना आने के लिए सचेत करेगी।
अभियान में जिला महामंत्री युवा मोर्चा कौशलेन्द्र सिंह परिहार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर, अक्षत निगम, युवराज सिंह, आदर्श बाजपेयी, आयुष कुमार, मनीष तिवारी, रोहन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें