न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 31 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जन्मस्थल काशी से आई पावन रज यात्रा का भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि पावन रज यात्रा भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 13 मंडलों में भ्रमण करेगी। यात्रा के माध्यम से संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को एकता, समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह संत रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, जितेन सचान, पवन दीक्षित, मधु तिवारी, विकास सिंह,विक्की मूरजानी अनीता त्रिपाठी नरेश कठेरिया, स्वामी दिवाकर, राहुल विमल, पप्पू पंडित प्रवीण मिश्रा, वंदना गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें