न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 21 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के कानपुर नगर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला एवं जिला महामंत्री रवि सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों और क्षेत्रीय कार्यालय पर उनका माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलेगी और किसान हितों के लिए संघर्ष को और मजबूती मिलेगी।

addComments
एक टिप्पणी भेजें