न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 24 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी की अध्यक्षता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 26 जुलाई को प्रसारित होने वाले 136वें संस्करण की तैयारियों एवं समन्वय को लेकर जिला मॉनिटरिंग टीम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि "मन की बात" देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को देश के सामने लाता है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि कानपुर दक्षिण के सभी बूथों पर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण हो तथा अधिक से अधिक नागरिक इसमें सहभागी बनें। उन्होंने जिला मॉनिटरिंग टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं, कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनभागीदारी को अधिकतम बनाया जाए। बैठक में कार्यक्रम की बूथवार तैयारियों, जिम्मेदारियों के निर्धारण, समन्वय व्यवस्था एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, पवन दीक्षित, मधु तिवारी, श्यामसुंदर गर्ग, अभिषेक श्रीवास्तव, आशा पांडे, वंजुला तिवारी, सुरेश मोदी, आशीष शर्मा, हर जीवन सहित जिला मॉनिटरिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें