Customised Ads
आज़ाद-तिलक की जयंती पर भाजपा का नमन, राष्ट्रनिर्माण का लिया संकल्प

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 23 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की नवमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। 

इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों राष्ट्रनायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का अदम्य साहस और लोकमान्य तिलक का राष्ट्रवादी चिंतन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करती है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,सीमा एमबीए,पूनम कंवर,राधा सैनी सुरेश गुप्ता,सचिवेंद्र सिंह सेंगर,स्पर्श कटियार,जिशान अहमद आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ