Customised Ads
बीएसएनएल में कर्मचारी और अधिकारियों ने एक साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया

न्याय  धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 31 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज माल रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर अपराहन लंच के समय धरना प्रदर्शन किया गया इस धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों ने भी भाग लिया और सभी लोगों ने एक स्वर में अपनी मांगों को दृढ़ता के साथ रखा।

आज का धरना AUAB बैनर तले बीएसएनएल कर्मचारी संघ की ओर से दिया गया जिसमे तीसरा वेतन प्रदान करने व प्रोमोशन पॉलिसी मे सुधार ऑफिस के साथ उत्तराखंड पॉलिसी का विरोध एवं अन्य समस्या को सम्मलित किया गया. जिसमे सभी अधिकारी  व कर्मचारी एक साथ एक मंच पे आये। जिसमे कामाख्या मिश्रा, चन्दन, सुशील श्रीवास्तव, हरी शंकर तिवारी, स्वेता, गिरजेश गुप्ता, भानु प्रताप, प्रभात पाण्डेय, सुनीता, राजीव पंडित, श्रीराम, पन्ना आदि लोग शामिल हुए।

टिप्पणियाँ