Customised Ads
बी एस एन एल कर्मचारियों ने तीसरे वेतनमान की मांग की

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 16 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज कानपुर में स्थित बीएसएनएल ऑफिस पर बी एस एन एल ई यू ने माल रोड मे धरना प्रदर्शन किया।

यह धरना प्रदर्शन बी एस एन एल कर्मचारियों ने तीसरे वेतनमान की मांग को लेकर किया गया जिसमें कर्मचारियों ने बढ़कर का हिस्सा लिया सबसे बड़ी बात यह है कि इस सरकार में लंबे समय से मांग कर रहे इन कर्मचारियों की बात सुनने वाला कोई नहीं है लगातार कई बार धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल रैली जुलूस आज निकाल कर भी कर्मचारियों ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया अब तीसरी वेतनमान को लेकर इन लोगों का संतोष का धैर्य टूट रहा है इसका एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि वर्तमान समय महंगाई बढ़ती जा रही है।

आज के इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कामाख्या प्रसाद मिश्रा, रवींद्र, राजीव पंडित, जिया लाल, स्वेता,सत्य नारायण, सुशील, श्रीराम, मीरा, सुनीता आदि लोग उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ