न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 09 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की नवमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने शिष्टाचार भेंट कर माननीय राज्यपाल जी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों के प्रति समर्पित रहा है। उनका सरल व्यक्तित्व, सहज व्यवहार, सौम्यता एवं सेवा भाव प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन सदैव पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ किया है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग में उनके प्रति विशेष सम्मान का भाव है।
उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल जी का मार्गदर्शन संगठन के कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। उनके अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व तथा जनसेवा के प्रति समर्पण से युवा पीढ़ी और भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माननीय राज्यपाल जी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया तथा उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

addComments
एक टिप्पणी भेजें