Customised Ads
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपाइयों ने क्षेत्र के मठ मंदिरों में जाकर गुरु परंपरा का निर्वहन किया

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 29 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा), वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार पनकी-मण्डल अध्यक्ष डॉ विजय पटेल की अध्यक्षता में पनकी क्षेत्र में स्थित मंदिरों में जाकर गुरु परंपरा का निर्वहन किया।
इस क्रम में क्षेत्रीय पंचमुखी हनुमान मंदिर, नारायण मंदिर, नया हनुमान मंदिर, राम दरबार मंदिर, बालाजी दरबार मंदिर में दर्शन पूजन किया एवं संतों, महंतों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सम्मान किया।
उपरोक्त पावन अवसर पर गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व पार्षद दिनेश बाजपेई, पूर्व पार्षद एवं जिला मंत्री विनोद पाल, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशलेन्द्र सिंह परिहार, मंडल महामंत्री सियाराम पाल, प्रियांक सिंह चौहान, पवन सविता, जिला कार्य समिति सदस्य भावना बाजपेई, पार्षद आरती त्रिपाठी, पार्षद नित्या बाजपेई, मंडल मंत्री के.एल. कुशवाहा, मंडल आई.टी.संयोजक अनुज कुशवाहा, वार्ड 53 अध्यक्ष दीपक अग्नि होत्री एवं सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ