Customised Ads
श्री आदर्श इंटर कॉलेज ठठिया के सभागार में संपन्न हुआ ग्रामीण उपभोक्ताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम

न्याय धारा/ कन्नौज, ठठिया। सोमवार 27 जुलाई 2026 (संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। उपभोक्ता संरक्षण कल्याण समिति द्वारा आज जनपद के ब्लॉक ठठिया स्थित श्री आदर्श इंटर कॉलेज के सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे से उपभोक्ता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बिलिंग एवं दूर संचार एवं प्रसारण सेवाओं की भूमिका के साथ साइबर सिक्योरिटी तथा दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं विनियम की भूमिका पर भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण के सी ए जी मेम्बर पदम मोहन मिश्र द्वारा लोकोपयोगी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र छात्राओं के अतिरिक्त गाँव के लोगों की भागीदारी सराहनी रही।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण जनता तक उपयोगी जानकारियां मिलती हैं और वह अपने उपभोक्ता अधिकारों को भली प्रकार समझकर लाभान्वित होगे। 

इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में प्रतिभा कर रहे छात्र-छात्राओं को उपभोक्ता सलाहकार एवं पत्रकार संजय कुमार मिश्रा ने नामित किया इन सभी छात्र-छात्राओं को ट्राई द्वारा प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रबंधक श्री अवधेश कुमार मिश्र द्वारा देकर प्रोत्साहित किया गया।कॉलेज के प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने आए अतिथियों का स्वागत किया। संचालन प्रवीण कुमार ने किया आयोजन व्यवस्था आदित्य गंगवार, संदीप कुमार अनुराग द्विवेदी विजित कुमार ,रोहित तिवारी तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा की गई। सभागार में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं सभी ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिष्ठित महानुभावों , उपभोक्ताओं, दूर संचार सेवा प्रदाताओं और प्रसारण संबंधी एजेंसियो ने इस आयोजन में भाग लिया।

टिप्पणियाँ