न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 15 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के प्रति उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिला।
चार विषयों में 100 से ज्यादा परीक्षार्थियों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि युवाओं का शोध एवं नवाचार की दिशा में रुझान लगातार बढ़ रहा है।
इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा की सबसे बड़ी उपलब्धि विभिन्न विभागों में दर्ज हुआ उत्कृष्ट उपस्थिति प्रतिशत रहा। विशेष रूप से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, एग्रोनॉमी, प्लांट पैथोलॉजी तथा सॉइल साइंस विभागों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इन सभी विभागों में पंजीकृत प्रत्येक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुआ, जो विद्यार्थियों की गंभीरता और शोध के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इसके अलावा, सर्वाधिक आवेदकों वाले फार्मेसी और फिजियोथेरेपी विभागों में भी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।
डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, प्रो. नमिता तिवारी ने बताया कि कृषि, फार्मेसी, एमएलटी एवं फिजियोथेरेपी विषयों की लिखित प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। शेष विषयों में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, गेट एवं अन्य पात्र राष्ट्रीय फेलोशिप/पात्रता परीक्षाओं के आधार पर विश्वविद्यालय की प्रवेश नीति के अनुसार शीघ्र पूर्ण की जाएगी। इसकी संभावित तिथियां (Tentative Schedule) विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जायेंगी।

addComments
एक टिप्पणी भेजें