Customised Ads
बीएसएनएल कर्मचारी संघ का तीन दिवसीय धरना

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 24 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कानपुर के माल रोड स्थित बीएसएनएल ऑफिस के बाहर पिछले तीन दिनों से धरना दिया जा रहा है और यह धरना प्रदर्शन बीएसएनएल कर्मचारी संघ की ओर से दिया गया है। 

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए लगातार तीन दिन से धरना चल रहा है और इसमें नारेबाजी भी की गई है प्रशासन होश में आओ होश में आओ, इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद, हमारी मांगे पूरी करो पूरी करो... आदि नारों से अपनी बात कहने का प्रयास किया जा रहा है ताकि सरकार तक बात पहुंचे और जो नया वेतन आयोग है उसका लाभ कर्मचारियों को मिल सके। बीएसएनएल कर्मचारी संघ का तीन दिवसीय धरना 22-07-26 से 24-07-26 तक माल रोड पर किया गया, जिसमे तीसरा वेतन प्रदान करने व प्रोमोशन पॉलिसी मे सुधार की बात पर जोर दिया गया है और ऑफिस की अन्य समस्या को भी सम्मलित किया गया।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कामाख्या प्रसाद मिश्र, स्वेता, मीना, सुनीता, रवींद्रनाथ, जिया लाल, राजीव पंडित, हैदर अली, मीरा दीक्षित आदि लोग शामिल हुए।


टिप्पणियाँ